
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
Mon, 04 May
|Columbia Convent Institute
कोलंबिया कॉन्वेंट इंस्टीट्यूट, मेरठ रोड में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह


Time & Location
04 May 2026, 7:00 pm – 11:00 pm
Columbia Convent Institute, NH 58, Morta, Sikrod, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201003, India
About the event
कोलंबिया कॉन्वेंट इंस्टीट्यूट, मेरठ रोड में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
आज कोलंबिया कॉन्वेंट इंस्टीट्यूट में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रतिभाशाली एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य ट्रॉफी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री वी.एम. त्यागी तथा प्रबंध निदेशक श्री एस.सी. त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ललिता सिंह ने की, जिनके प्रेरणादायक नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
इस अवसर पर कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में अत्यंत उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला।
प्रधानाचार्या डॉ. ललिता सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन…







